फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   examination

2448 ने छोड़ी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

Tue, 24 Aug 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
examination
अमेठी। जिले के 25 केंद्रों पर मंगलवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आयोजित हुई। दो पाली में आयोजित इस परीक्षा से 2,448 परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न हो सके इसके लिए अफसर दिन भर केंद्रों पर डटे रहे।
विज्ञापन

शासन की ओर से पहली बार आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 25 केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर पहली पाली में कुल 10,496 व दूसरी पाली में 10,490 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा में 1,247 तो दूसरी पाली की परीक्षा में 1,201 परीक्षार्थी सम्मिलित नहीं हुए। परीक्षा को नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराया जा सके इसके लिए प्रशासन की ओर से नामित सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्यवेक्षक लगातार केंद्र पर डटे रहे। शासन की ओर से जिले के प्रेक्षक बनाए गए आईएएस मनोज कुमार द्वितीय ने भी जिले में परीक्षा के विभागीय नोडल आशुतोष मिश्र के साथ कई केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम, एसपी व अन्य अफसर भी दिन भर केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed