{"_id":"67e59df61c5eb59fe00bb8a7","slug":"ex-servicemen-honored-amethi-news-c-96-1-ame1002-137291-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
Fri, 28 Mar 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पूर्व सैनिक कल्याण सेवा संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को जामों के कल्याणपुर स्थित श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम परिसर में समारोहपूर्वक 11वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह व सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों ने पूर्व सैनिकों, उनकी वीर नारियों और आश्रितों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सेना के कारण देशवासी चैन से रह रहे हैं। ठंड, गर्मी व बारिश में कड़ी ड्यूटी व लड़ाई के दौरान उनके अदम्य साहस के परिचय और बलिदान को भुलाया नहीं जा सका। सेना के अलग-अलग अंगों से सेवानिवृत्त होकर आज समाज की सेवा कर रहे पूर्व सैनिक समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। सेवानिवृत्त कर्नल एसबी सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में पूर्व सैनिकों से मिलने पर नौकरी के दिन याद आते हैं। ऐसे कार्यक्रम नियमित होने चाहिए।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अशोक कुमार एवं नेपूर्व सैनिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। आयोजक बजरंगी प्रसाद मिश्रा ने संस्थान की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में संस्थान के तरफ से विधायक ने पूर्व सैनिक व उनकी वीर नारियों एवं आश्रितों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन अरविंद कुमार सिंह, कैप्टन प्रेम बहादुर सिंह, सूबेदार देशराज पांडेय, सूबेदार मेजर रामराज सिंह आदि मौजूद रहे।