फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Every corner of the city will be under the control of CCTV cameras.

Amethi News: सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा शहर का कोना कोना

Mon, 16 Oct 2023 11:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Oct 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
Every corner of the city will be under the control of CCTV cameras.
उदघाटन के बाद कंट्रोल रूम देखते एसपी
अमेठी। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए शहर में करीब 7 लाख की लागत से 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जिसकी निगरानी कोतवाली परिसर में बने कंट्रोल रूम से होगी। पुलिस अधीक्षक ने रविवार की देर शाम कंट्रोल रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


शहर एवं बाईपास पर अराजक तत्वों पर नजर रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी की ओर से पहल की गई है। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान समय में शहर के तिराहों, चौराहों, बाईपास एवं अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। कैमरे की नजर में बाईपास के कुछ स्थानों के साथ ही दुर्गा पूजा पंडाल, स्कूलों, इंस्टीट्यूट, गर्ल्स कोचिंग एवं अन्य स्थानों रहेंगे। कोतवाली परिसर में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को कंट्रोल रूम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. इलमारन जी ने फीता काटकर उदघाटन किया। कहा कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जहां शहर के सभी क्षेत्र पर पुलिस की नजर होगी वही अराजक तत्व एवं अपराधियों पर भी नजर रखने में आसानी होगी। इस मौके पर एसडीएम प्रीति तिवारी व सीओ लल्लन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed