फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   EPF bill of MNREGA workers not made since last ten months

Amethi News: दस माह से नहीं बना मनरेगा कर्मियों का ईपीएफ बिल

Tue, 01 Oct 2024 04:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 01 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
EPF bill of MNREGA workers not made since last ten months
बाजारशुकुल (अमेठी)। स्थानीय विकास खंड में कार्यरत एपीओ की ढिलाई से मनरेगा कर्मियों का 10 माह से ईपीएफ बिल नहीं बन पाया है। मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ से शिकायत कर बिल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड बाजारशुकुल में कार्यरत एपीओ प्रमोद यादव ने पिछले 10 महीने से मनरेगा कर्मियों का ईपीएफ बिल फीड नहीं किया। शासन ने गत 26 सितंबर को पूरे प्रदेश के मनरेगा कर्मियों की ईपीएफ की धनराशि भेज दी थी। बिल नहीं बनने के कारण ईपीएफ का पैसा मनरेगा कर्मियों के खातों में नहीं पहुंच सका है। परेशान कर्मियों ने बीडीओ से शिकायत कर बिल बनवाने की मांग की है। बीडीओ अंजली सरोज ने बताया कि एपीओ के पास अन्य ब्लॉकों का भी प्रभार है। जल्द ही सभी मनरेगा कर्मियों का ईपीएफ बिल फीड करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed