{"_id":"6a63b786ec7a59363c010eab","slug":"ensure-eligible-beneficiaries-receive-the-benefits-of-the-schemes-amethi-news-c-96-1-ame1008-171643-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ
Sat, 25 Jul 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में गोद भराई की रस्म करती प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला। स्रोत : विभा
अमेठी सिटी। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शुक्रवार को अधिकारियों को दिए। विकास भवन सभागार में विकास कार्यक्रमों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
इससे पहले जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रभारी मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई तथा छह माह के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। बैठक में सोलर रूफटॉप, विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, स्वास्थ्य सेवाएं, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एंबुलेंस, टीकाकरण, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूह, पेंशन, कन्या सुमंगला, श्रमिक योजनाओं तथा आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान हत्या, लूट, महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो, गैंगस्टर, रासुका और लंबित विवेचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी, सीडीओ पूजा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, विधायक राकेश प्रताप सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।