{"_id":"6aa59fc0901fa15f4900ae64","slug":"encroachment-removed-from-the-path-amethi-news-c-96-1-ame1022-175515-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रास्ते से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रास्ते से हटवाया अतिक्रमण
Sun, 13 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
जायस के मोहना गांव में रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटाता बुलडोजर। -संवाद
जायस। रास्ते की भूमि पर अवैध निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। नोटिस जारी होने के बावजूद कब्जा नहीं हटाए जाने पर तहसीलदार राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान रास्ते की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
मोहना ग्रामसभा में गांव के ही फारूक ने रास्ते की भूमि पर अवैध निर्माण कराया था। करीब तीन महीने से चल रहे निर्माण की शिकायत 15 से अधिक लोगों ने तहसील प्रशासन से करते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। मामले में तहसील प्रशासन ने फारूक को दो बार नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। इसी बीच गांव के जनक प्रताप सिंह ने तीन दिन पहले आईजीआरएस पोर्टल पर रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
शनिवार को तहसीलदार तिलोई अभिषेक यादव के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम मोहना ग्रामसभा पहुंची। तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व टीम और पुलिस बल ने बुलडोजर से रास्ते की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया।