{"_id":"628a73e5bbbe3e2c4205d6b6","slug":"encroachment-in-amethi-s-one-and-only-park-amethi-news-lko631792282","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का इकलौता पार्क अतिक्रमण की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का इकलौता पार्क अतिक्रमण की चपेट में
विज्ञापन
47 : अमेठी : गड़ेरी गांव में रास्ते की भूमि पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटवाते कर्मी। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शहर कोतवाली के ठीक सामने बना पार्क अतिक्रमण एवं बदहाली का शिकार है। पूरा पार्क गंदगी से पटा है। पटरी दुकानदार जहां पार्क में अतिक्रमण कर अपनी दुकानें लगाते हैं वही पार्क में लगा इंडिया मार्का टू हैंड पंप खराब पड़ा है। पार्क की बदहाली को लेकर भले ही अधिकारी गंभीर न हों लेकिन स्थानीय लोगों में इसे लेकर खासा आक्रोश है।
शहर के बीचोबीच कोतवाली के सामने कई दशक पूर्व एक पार्क विकसित किया गया था। यह पार्क कभी गुलजार हुआ करता था। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध थे। यहां बच्चे शाम से देर रात तक मनोरंजन करते थे। अब पार्क की बाउंड्रीवॉल टूट चुकी है, ईंटें भी गायब हैं। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए लगे सभी संसाधन गायब हो चुके हैं।
इस समय पूरा पार्क गंदगी से पटा पड़ा है। पार्क के सड़क किनारे वाले हिस्से पर पटरी दुकानदार अतिक्रमण कर अपनी दुकानें लगा रहे हैं। एक ओर जहां सरकार की ओर से पार्कों को विकसित किया जा रहा है वहीं शहर के बीचोबीच बने इस पार्क का कोई पुरसाहाल नहीं है।
विज्ञापन
पार्क में एक इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगा है जो खराब पड़ा है। इस भीषण गर्मी के मौसम में भी इंडिया मार्का टू हैंड पंप की मरम्मत नहीं कराई गई। पार्क की बदहाली को लेकर जिम्मेदार भले ही गंभीर न हों लेकिन स्थानीय लोगों में इसे लेकर खासा आक्रोश है। लोगों ने स्थानीय एवं जिला प्रशासन से बदहाल पार्क को अतिक्रमणमुक्त कराकर फिर से गुलजार कराए जाने की मांग की है।
क्या कहते हैं शहरवासी
हरीश सिंह चुन्नू ने कहा कि बीते एक दशक से अधिक का समय हो गया है। पार्क पूरी तरह बदहाल है। यह जिम्मेदारों की उदासीनता का परिचायक है। अनूप सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए बना पार्क अतिक्रमण का शिकार है। पार्क को दुकानदारों से अतिक्रमणमुक्त कराया जाना चाहिए। अनिल त्रिपाठी ने कहा कि यह पार्क शहर के बीचोबीच है। इसमें आसपास के बच्चे सुबह शाम मनोरंजन करते थे। इसके बदहाल होने से बच्चों को परेशानी हो रही है। धर्मेंद्र शुक्ल ने कहा कि पार्क के जीर्णोद्धार के लिए नगर पंचायत को धनराशि अवमुक्त करनी चाहिए। पार्क को सभी आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाना चाहिए जिससे बच्चों को सुविधा मिल सके।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पार्क को अतिक्रमण मुक्त करा कर जीर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके संबंध में प्रस्ताव एवं इस्टीमेट जल्द तैयार करा लिया जाएगा।