फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Encounter with gang linked to cow slaughter; one accused injured.

Amethi News: गो हत्या से जुड़े गिरोह से मुठभेड़, एक आरोपी घायल

Tue, 28 Jul 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Encounter with gang linked to cow slaughter; one accused injured.
अमेठी सिटी। जामों में एक गांव के पास सोमवार सुबह गोहत्या की तैयारी कर रहे गिरोह के साथ पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के बाएं पैर में लगी। पुलिस ने घायल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से निकल भागा। मौके से गोहत्या में प्रयुक्त होने वाले उपकरण और अन्य सामान भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोवंशीय पशुओं को बांधकर गोहत्या की तैयारी किए जाने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह और स्वाट प्रभारी अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। पुलिस टीम के पहुंचते ही सुल्तानपुर के इमामगंज निवासी मो. मोसिन ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल को सीएचसी जामों से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सुल्तानपुर के मो. मोनू उर्फ असरफ, मो. आमिर तथा जामों के दतनपुर कटारी निवासी राम हृदय को गिरफ्तार किया गया, जबकि इसी गांव का राजेश मौके से निकल भागा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजेश गोवंशीय पशुओं को एकत्र कर गोहत्या के लिए बुलाता था। गिरोह द्वारा मांस व गोवंश की सप्लाई आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक होती थी। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू, लकड़ी का ठीहा, पेचकस, तीन रस्सियां, पांच प्लास्टिक के चटाईनुमा बोरे, तिरपालनुमा काली पन्नी और एक टॉर्च बरामद की। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि मो. मोसिन के खिलाफ अमेठी और सुल्तानपुर में गोहत्या निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। मौके से भाग निकले राजेश की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। एसपी ने कार्रवाई करने वाली पुलिस और स्वाट टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed