फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   employment labour day

Amethi News: गांव में काम नहीं, पलायन को मजबूर श्रमिक

Tue, 02 May 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
employment labour day
बाजार शुकुल (अमेठी)। गांव में रोजगार देने के लिए संचालित मनरेगा योजना ब्लॉक में श्रमिकों के लिए सिर्फ दिखावा साबित हो रही है। ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में अप्रैल माह में सिर्फ 1,054 को ही रोजगार मिला तो 20 ग्राम पंचायतों में योजना बंद पड़ी है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत शहर में लोगों का पलायन रोकने के लिए गांव में रोजगार दिया जाता है। एक अप्रैल से शासन की ओर से मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि करते हुए 230 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है। गांव में रोजगार मिल सके इसके लिए ब्लॉक क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायतों में 40,440 श्रमिकों का जॉब कार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शुरू हुए वित्तीय वर्ष में योजना ब्लॉक क्षेत्र में फ्लाप साबित हो रही है। आलम यह है कि 28 दिन बीत जाने के बावजूद सिर्फ 34 ग्राम पंचायत में ही मनरेगा योजना का काम इन दिनों गतिमान है। संचालिक कार्यों के माध्यम से एक्टिव 18,468 श्रमिकों में सिर्फ 1,054 को ही काम मिल सका है। गांव में रोजगार नहीं मिलने से 20 ग्राम पंचायतों के जॉब कार्डधारक आर्थिक तंगी दूर करने के लिए पुन: शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। इतना ही नहीं योजना में समय से श्रमांश व सामग्री अंश का भुगतान नहीं होने से ग्राम प्रधान भी योजना संचालित करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन ग्राम पंचायतों में बंद पड़ है काम
बाजार शुकुल ब्लॉक क्षेत्र के बदलगढ़, विराहिम बाजगढ़, इक्काताजपुर, खालिस बाहरपुर, मड़वा, संसारपुर, रसूलपुर, अहमदपुर, आशीषपुर, बाहरपुर, बख्तावर नगर, बरसंडा, दक्षिणगांव क्यार, दारानगर, जौदिलमऊ, महोना पूर्व, महोना पश्चिम, किशनी, बूबूपुर व मवैया रहममतगढ़ में एक अप्रैल से मनरेगा योजना का काम बंद पड़ा है।



पोर्टल पर तकनीकी कमी से प्रभावित था कार्य सीक्योर पोर्टल पर मनरेगा योजना की पुरानी मजदूरी 213 रुपये प्रदर्शित हो रही थी जबकि एक अप्रैल से मजदूरी बढ़ाकर 230 रुपये प्रतिदिन हो गई है। इस कारण पोर्टल पर कार्यों का अनुमानित आगणन अपलोड नहीं हो पा रहा था। जिससे योजना प्रभावित हो रही थी। पोर्टल की तकनीकी कमी दूर हो गई है। जल्द ही कार्यों का ब्यौरा अपलोड कर कार्य शुरू कर श्रमिकों को रोजगार दिया जाएगा।
- अंजली सरोज, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed