फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Employees are in a mood to fight, will go to court

Amethi News: कर्मचारी आरपार की लड़ाई के मूड में, जाएंगे कोर्ट

Sun, 24 Sep 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 24 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Employees are in a mood to fight, will go to court
संजय गांधी अस्पताल
अमेठी। संजय गांधी अस्पताल बंद होने के बाद वहां तैनात 400 से अधिक कर्मचारी अपना रोजगार और नौकरी बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। अस्पताल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि 400 कर्मचारियों को बेरोजगारी से बचने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। आंदोलन के साथ ही न्यायालय की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मचारी अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि दूसरों को बचाने वाले कर्मचारियों के रोजगार पर ही संकट छा गया है। विनोद कुमारी सिंह ने कहा अस्पताल बंद होने से जहां हम लोग बेरोजगार हो गए हैं वहीं परिवार के भरण पोषण का संकट छा गया है। मामले की जांच होनी चाहिए। अस्पताल को बंद किया जाना गलत है इसका संचालन होना चाहिए। मंजू और गुड्डी रानी ने कहा कि अस्पताल में तैनात सभी कर्मचारी परेशान हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चल रही बहस


अमेठी। संजय गांधी अस्पताल पर कार्रवाई होने के बाद सोशल मीडिया पर इन समय तर्क और कुतर्क चल रहे हैं। विभिन्न पार्टियों के नेताओं का ट्वीट लगातार चल रहा है तो वहीं अस्पताल में इलाज कर रहे मरीज के तीमारदार भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सभी अपना पक्ष और विपक्ष में तर्क दे रहे हैं। किसी किसी प्लेटफार्म पर तो जुबानी जंग इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को बीच में आना पड़ता है। हा
विज्ञापन
विज्ञापन





26 सितंबर से सत्याग्रह आंदोलन



अमेठी। ज्वाइंट फोरम ऑफ डाॅक्टर्स पैरामेडिकल स्टॉफ एवं कान्ट्रैक्ट वर्कर्स ऑफ संजय गांधी अस्पताल के बैनर तले शनिवार को एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल का निलंबन होने के कारण सैकड़ों कर्मचारी एवं डाॅक्टर्स बेरोजगार हो गये हैं। इसका सीधा प्रभाव उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। उनके समक्ष संघर्ष के अतिरिक्त कोई रास्ता व विकल्प नहीं बचता है। सभी डाॅक्टर्स व कर्मचारीगण व पैरामेडिकल स्टॉफ तथा कान्ट्रैक्ट वर्कर्स संयुक्त रूप से अस्पताल का निलंबन बहाल होने तक लोकतांत्रिक ढंग से संघर्ष जारी करेंगे। 26 सितंबर से सत्याग्रह अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed