{"_id":"691a200513304a7c53058629","slug":"emphasis-on-increasing-the-organizations-activism-amethi-news-c-96-1-ame1002-152481-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर
Mon, 17 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज तहसील स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक रविवार को हुई। इसमें अधिवक्ताओं के सदस्यता अभियान समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। अधिवक्ताओं ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कार्य व्यवस्था सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया। बैठक के उपरांत मुसाफिरखाना के रुदौली गांव निवासी अधिवक्ता जितेंद्र तिवारी की माता शांति देवी के आठ नवंबर को हुए निधन पर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता गिरीश यादव ने की। उन्होंने कहा कि सदस्य संख्या में वृद्धि से संगठन की कार्य क्षमता बढ़ेगी। अधिवक्ताओं को एकजुट करने के लिए सदस्यता अभियान उपयोगी रहेगा। महासचिव अभिनेष कुमार शुक्ल ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच संतुलित समन्वय से वादकारियों को समयबद्ध न्याय मिलने की संभावना प्रबल होती है। शीतला मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का आधार हैं, इसलिए कार्य सुविधा और पेशेवर वातावरण बेहतर होना चाहिए।
एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन और बार के बीच नियमित संवाद से न्यायिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकती है। बैठक में कोषाध्यक्ष संजय सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि सामूहिक सहयोग और एकजुटता से संगठन मजबूत होगा।