फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Embrace the ideals of Mahatma Gandhi and Shastri.

Amethi News: महात्मा गांधी व शास्त्री के आदर्शों को अपनाएं

Sat, 03 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Embrace the ideals of Mahatma Gandhi and Shastri.
 सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी में साइकिल रैली निकालते जवान। स्रोत: संस्थान
अमेठी सिटी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम हुए। सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, पुलिस कार्यालयों, सीआरपीएफ केंद्र, न्यायालय और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में दोनों महापुरुषों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, साइकिल रैली, मानव शृंखला, विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने गांधी के सत्य और अहिंसा तथा शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से जुड़े विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में डीएम शशांक चौधरी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्राओं ने रघुपति राघव राजा राम समेत भजन प्रस्तुत किए। डीएम ने छात्राओं को सम्मानित किया। विचार गोष्ठी में गांधी और शास्त्री के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा हुई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित अशोक कुमार द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, राजेश सिंह, रामनिवास मिश्र और अब्दुल अनीस को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। एडीएम ज्योति सिंह और अमृता सिंह ने भी विचार रखे। डीएम ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन में करीब 400 विद्यार्थियों ने मानव शृंखला और रंगोली के माध्यम से गांधीजी का चित्र बनाया। डीएम, एसपी सरवणन टी और सीडीओ पूजा साहू ने विद्यार्थियों की सराहना की। इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज में ध्वजारोहण के बाद सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनी जलालपुर स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों ने गांधी और शास्त्री से जुड़े भाषण, गांधी रीडिंग कॉर्नर, टायर पेंटिंग और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। प्रिंसिपल अंकिता सिंह ने दोनों महापुरुषों के विचारों और जीवन शैली की जानकारी दी। चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर और निदेशक रंजन सिंह ने भी विचार रखे।

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी में साइकिल रैली निकालने के साथ पौधरोपण किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता आयुष कुमार और सफाईकर्मी को सम्मानित किया गया। एएसपी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय गौरीगंज में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय सलामी दी। पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने, संविधान और कानून के प्रति निष्ठा के साथ जनसेवा करने की शपथ दिलाई गई। जिले के क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, थानों और चौकियों में भी कार्यक्रम हुए।


कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि
जामों/मुसाफिरखाना। पूर्व पीसीसी सदस्य हरिश्चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मुसाफिरखाना स्थित सिविल न्यायालय में जज दीपांशी चौधरी की अध्यक्षता में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और माल्यार्पण हुआ। अधिवक्ताओं को पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।



सैनिक स्कूल में कैडेट्स ने किया श्रमदान
शाहगढ़। कौहार स्थित सैनिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने नारा लेखन, पौधरोपण और श्रमदान किया। एक पेड़ मां के नाम के तहत पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रशासनिक अधिकारी भरत पाटनी और प्रधानाचार्य सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed