फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electrocution via tin shed; shopkeeper dies.

Amethi News: टिनशेड में उतरा करंट, दुकानदार की मौत

Fri, 21 Aug 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Electrocution via tin shed; shopkeeper dies.
जगदीशपुर। वारिसगंज कस्बे में बुधवार रात करंट की चपेट में आने से दुकानदार मनीष कुमार (25) की मौत हो गई। वह मोमोज की दुकान लगाते समय टिनशेड में उतरे करंट की चपेट में आए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



टांडा निवासी मनीष बुधवार रात वारिसगंज में मोमोज की दुकान लगाने पहुंचे थे। वह दुकान पर पन्नी बांध रहे थे। इसी दौरान टिनशेड में करंट उतर आया। मनीष उसकी चपेट में आकर झुलस गए। वह मौके पर ही अचेत हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन



इसके बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष की मौत की खबर मिलते ही पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका एक वर्षीय बेटा अवनीश अभी इतना छोटा है कि पिता को हमेशा के लिए खोने का मतलब नहीं समझ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष की मां शिवलली का भी सहारा छिन गया। भाई प्रियांशु और बहन अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भाले सुल्तान शहीद स्मारक अजयेन्द्र पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed