फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity workers who came to disconnect the connection were beaten up.

Amethi News: कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों से मारपीट

Fri, 17 Nov 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers who came to disconnect the connection were beaten up.
तिलोई (अमेठी)। विद्युत उपकेंद्र, मोहनगंज के फूला गांव में बृहस्पतिवार को बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों से मारपीट का मामला आया है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

संविदा कर्मी लाइनमैन हरिश्चंद्र ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को पूरे दुन्दा मजरे फूला गांव में पावर काॅर्पोरेशन की ओर से कैंप लगा था। अफसरों के निर्देश पर गांव के बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे थे। जैसे ही वह गांव कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़ने जा रहा था, तभी कुछ लोग उसे सूचक गाली देते हुए लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमलावर हो गए।
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट की गई। इसमें उनके साथ मौजूद लाइनमैन राजकुमार व अयोध्या को भी चोट आई है। पावर काॅर्पोरेशन अधिकारियों को पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने तहरीर मिली है। जांच कर मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed