{"_id":"66a6a022b8741910fe02e744","slug":"electricity-system-entangled-in-wires-problem-of-fault-and-tripping-is-increasing-amethi-news-c-96-1-ame1002-122890-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तारों में उलझी बिजली व्यवस्था, बढ़ रही फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तारों में उलझी बिजली व्यवस्था, बढ़ रही फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या
Mon, 29 Jul 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पावर कॉर्पोरेशन का निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा धरातल पर खरा नहीं उतर रहा है। पिछले एक सप्ताह से उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। बढ़ते फॉल्ट व ट्रिपिंग ने समस्या और बढ़ा दी है। अमेठी, मुसाफिरखाना, गौरीगंज, जायस व तिलोई कस्बे में एक पोल से कई बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। अधिक भार होने से फाॅल्ट व शाॅर्ट सर्किट हो जा रहे हैं। इसके अलावा तारों के मकड़जाल भी समस्या बढ़ा रहे हैं। इनमें फॉल्ट ढूंढने में भी समय लगता है। हालत यह है कि रोस्टर के अतिरिक्त फाॅल्ट सही करने के नाम पर रात-दिन में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है।
जामो मार्ग पर रखा ट्रांसफार्मर, तारों का मकड़जाल
गौरीगंज शहर से गुजरने वाले जामो मार्ग पर सड़क किनारे जमीन के बराबर हिस्से में ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। तिरछे खंभों को सहारा देने के लिए दो पोल लगाए गए हैं। ऊपर हाईटेंशन लाइन तो नीचे एलटी लाइन गुजरी है। पास स्थित मोहल्लों तक आपूर्ति देने के केबिल का जाल बिछा है तो काफी दूर तक पोल भी लगे हैं। ऐसे में फाॅल्ट होने की दशा में पावर कार्पोरेशन के जिम्मेदारों को फॉल्ट ठीक करने में समय लग जाता है। यदि फाॅल्ट रात में हो गया तो पूरी रात उपभोक्ताओं को बिना बिजली के गर्मी में बितानी पड़ती है।
चौक बाजार में फाॅल्ट ठीक करने में छूटते हैं पसीने
गौरीगंज कस्बे के चौक बाजार में आपूर्ति के लिए केबिल बिछाई गई। पोल से मकानों तक केबिल जोड़ी गई है। इसके साथ पोल पर इंटरनेट व अन्य कई सुविधाओं की केबिल भी लगाई गई है। ऐसे में चौक बाजार में फाल्ट होने पर सही करने में बिजली विभाग के कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
किसके घर की कौन सी केबिल पता करना चुनौती
शहर के माधवपुर वार्ड तिराहे के पास लगे पोल पर से मकानों को केबिल से आपूर्ति दी गई है। केबिल का जाल इतना उलझा है कि फॉल्ट होने की दशा में किसके घर के आपूर्ति की कौन सी केबिल है पता लगाना चुनौती भरा होता है। उपभोक्ताओं ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि दो मिनट में सही होने वाला फॉल्ट तारों के मकड़जाल के कारण घंटों बाद सही हो पाता है। निविदा लाइनमैन भी कहते है तार के उलझे होने से फाल्ट खोजने में परेशानी होती है।
दिन व रात में हो रही कटौती
अमेठी सिटी। शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक कई चक्रों में बिजली कटौती हुई। गौरीगंज जीजीआईसी व तहसील रोड फीडर पर हर घंटे में दो-तीन बार करीब पांच-पांच मिनट की कटौती होती रही। ऐसे में गर्मी में लोगों की नींद खराब हुई। सबमर्सिबल नहीं चलने से लोगों को ताजा पानी नहीं मिल पाया। देर शाम से ही शहर अंधेरे में डूब जा रहा है।
ग्रामीण अंचल में भी दुश्वारियां
ऐसा नहीं कि यह हाल सिर्फ मुख्यालय का है। जिले की करीब 24 लाख आबादी अघोषित बिजली कटौती की चपेट में है। सभी उपकेंद्रों पर बिजली आपूर्ति बेपटरी है। दिन में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए पेड़ की छांव तलाश करनी पड़ रही है। बिजली नहीं आने से लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। खेती-किसानी पर असर पड़ रहा है। अधिकतर समय निजी नलकूप बंद रहते हैं।
एक्सईएन से करें बात
अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता के सीयूजी पर फोन कर मामले में जानकारी चाही गई तो बताया कि एक्सईएन गौरीगंज से बात कर लें वे नोडल है। वही सूचना देंगे। एक्सईएन गौरीगंज के सीयूजी नंबर पर कई बार कॉल की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।