{"_id":"6660e1d0651d4ba725064bd4","slug":"electricity-supply-could-not-be-restored-in-fursatganj-even-on-the-fourth-day-amethi-news-c-96-1-gon1004-119973-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फुरसतगंज में चौथे दिन भी नहीं बहाल हो सकी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फुरसतगंज में चौथे दिन भी नहीं बहाल हो सकी बिजली आपूर्ति
Thu, 06 Jun 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। फुरसतगंज में शनिवार देररात आई आंधी से बिजली व्यवस्था चौपट हो गई थी। तभी से करीब चार हजार की आबादी आपूर्ति से वंचित है। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली लाइनों के सुधार का कार्य किया जा रहा है।ऊर्जा निगम की ओर से खालिशपुर ग्राम पंचायत के ग्राम पूरे हींगा, पूरे चाहा, पूरे लल्ला, पूरे शहरी, पूरे बख्तावर, खेशुआ, पूरे लाला, पूरे शीतल, मुहैया केसरिया के मुहैया, पूरे सेंगर, पूरे ब्राह्मण, पूरे सूबेदार, पूरे कालिका आदि गांवों में लाइन सुधारने का कार्य चल रहा है। ऊर्जा निगम के जेई महेश पांडेय ने बताया कि दिन रात कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही व्यवस्था सुधार ली जाएगी।
करंट लगने से लंगूर की मौत
सिंहपुर (अमेठी)। सेमरौता उपकेंद्र के इन्हौना फीडर से निकलने वाली 11 हजार हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक लंगूर की मौत हो गई। गांव बहादुरगंज से निकली सेमरौता उपकेंद्र के इन्हौना फीडर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में बुधवार शाम को एक लंगूर आ गया। हादसा जब हुआ तब लंगूर को कुत्ते दौड़ाए हुए थे। वह खंभे पर चढ़ गया। बिजली सप्लाई चालू होने से लंगूर की झुलस कर मौके पर मौत हो गई। (संवाद)