फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electric pole broken due to truck collision, supply disrupted for 17 hours

Amethi News: विद्युत पोल टूटने से बाधित रही 17 घंटे आपूर्ति

Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Electric pole broken due to truck collision, supply disrupted for 17 hours
अमेठी। शहर के सगरा तिराहा के समीप रविवार रात विद्युत पोल व लाइन अज्ञात ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही तत्काल विद्युत कर्मियों ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइन को अलग किया। करीब 17 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते कई मोहल्लों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सगरा तिराहा समीप स्थित मस्जिद के सामने विद्युत लाइन का पोल थोड़ा झुका हुआ था। रविवार रात करीब 11 बजे एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। उस दौरान वहां पर कोई नहीं था। घटना की जानकारी होते ही तत्काल विद्युतकर्मी पहुंचे और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन के तार को अलग किया।
विज्ञापन

विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते सगरा तिराहा, तोपखाना मोहल्ला, वार्ड नंबर एक, दो, सात, पुराना रायपुर सहित गौरीगंज रोड की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान करीब 8000 से अधिक की आबादी को बिजली-पानी के लिए परेशान झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत पोल आदि की व्यवस्था होने पर सोमवार दोपहर 3 बजे के बाद पोल खड़ा कर लाइन ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई। जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल व लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पोल व लाइन ठीक करा कर दोपहर 3:00 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed