फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   election ro aro amethi

Amethi News: निकाय चुनाव के लिए 16 आरओ व 32 एआरओ नामित

Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
election ro aro amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में निकाय चुनाव दूसरे चरण में होना प्रस्तावित है। अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए 17 अप्रैल से नामांकन पत्रों की बिक्री व उन्हें जमा किया जाएगा। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 16 आरओ व 32 एआरओ नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम राकेश कुमार मिश्र ने गौरीगंज नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम राकेश कुमार को रिटर्निंग ऑफीसर, शारदा सहायक खंड-41 के सहायक अभियंता जयपाल व एसडीओ कृषि हरिओम मिश्र को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया है। जबकि, जायस नगर पालिका में तिलोई एसडीएम फाल्गुनी सिंह रिटर्निंग ऑफीसर, एई लघु सिंचाई अभिषेक पटेल व बीडीओ सिंहपुर विजय कुमार अस्थाना को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर बनाया गया है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना नगर पंचायत में एसडीएम न्यायिक रामकेवल त्रिपाठी को रिटर्निंग ऑफीसर, एई शारदा सहायक खंड-41 संजय कुमार व बीईओ सतीश कुमार सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पंचायत अमेठी में एसडीएम प्रीति तिवारी आरओ, बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह व क्षेत्रीय वनाधिकारी मुसाफिरखाना दिनेश बडोला एआरओ के रूप में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सदस्य पद के लिए नियुक्त आरओ
नगर पालिका गौरीगंज में वार्डवार आरओ बनाए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा वार्ड संख्या एक से पांच तक, डीपीओ संतोष श्रीवास्तव को वार्ड संख्या छह से 10 तक, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तिलोई डॉ. मनीष सचान को वार्ड संख्या 11-15 तक, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य को वार्ड संख्या 16-20 तक तो जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) नलिन राज को वार्ड संख्या 21-25 तक का आरओ बनाया गया है। नगर पालिका जायस में उपायुक्त उद्योग राजीव पाठक को वार्ड संख्या एक से पांच तक, डिप्टी सीवीओ मुसाफिरखाना डॉ. हेमंत कुमार को वार्ड संख्या छह से 10 तक, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता हरेंद्र सिंह को वार्ड संख्या 11-15 तक, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र मिश्र को वार्ड संख्या 16-20 तक व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र पांडेय को वार्ड संख्या 21-25 तक का रिटर्निंग ऑफीसर बनाया गया है।

नगर पंचायत मुसाफिरखाना में सभी 10 वार्डों के लिए एक्सईएन पीएमजीएसवाई गौरव सिंह को तो नगर पंचायत अमेठी के सभी 12 वार्डों के लिए एक्सईएन शारदा सहायक खंड-41 धर्मेंद्र वर्मा को रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed