{"_id":"675f225d66f200a9b40d7a74","slug":"election-of-bjp-mandal-president-today-amethi-news-c-96-1-gon1004-131280-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव आज
Mon, 16 Dec 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
जिला मु़ख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता। -पार्टी सूत्र
अमेठी सिटी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल अध्यक्ष पद पर 16 दिसंबर को चुनाव होगा। इसके लिए रविवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित कार्यालय में पार्टी की बैठक हुई। जिला चुनाव अधिकारी अवधेश पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष पद के लिए जरूरी तैयारियों की समीक्षा की।
जिला चुनाव अधिकारी अवधेश पांडेय ने संगठन चुनाव की बारीकियां समझाईं। कहा कि 35 से 45 वर्ष की उम्र के लोग ही मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार हो सकते हैं। उन्होंने कहा मंडल अध्यक्ष सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी होना चाहिए। जितना मजबूत बूथ और मंडल की इकाइयां होंगी, उतनी ही मजबूत भाजपा होगी। मंडल अध्यक्ष पद पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता ही अध्यक्ष बन पाएंगे। इसके लिए अर्हता थोड़ी सख्त की गई है। मंडल अध्यक्ष के लिए पिछले दो बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है, जिन्हें भी मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा, वह पूर्व में मंडल के पदाधिकारी जरूर रहे होने चाहिए।
भाजपा के जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष के पद पर आम सहमति बनाते हुए चुनाव कराए जाएंगे। परिणाम की घोषणा प्रदेश कार्यालय से बाद में की जाएगी। जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र ने भी मंडल चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कहा चुनाव में सुचिता व पारदर्शिता जरूरी है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, उमाशंकर पांडेय, काशी प्रसाद तिवारी, सुधांशु शुक्ला, गिरीशचंद्र शुक्ला, भवानी दत्त दीक्षित, उपमा सरोज, आशा बाजपेई, भागीरथी मौर्य, अशोक मौर्य, सुरेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, प्रभात शुक्ला, उमा रमण सिंह, उमाशंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।