फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   election nagar nikay leader

Amethi News: निरक्षरों की भरमार, दावा कर रहे चलाएंगे शहर की सरकार

Tue, 02 May 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
election nagar nikay leader
पवन यादव गौरीगंज (अमेठी)। चारों निकायों में अध्यक्ष पद की चुनावी दौड़ में शामिल 42 प्रत्याशियों में से 11 ने स्कूल का मुंह तक नहीं देखा। पर्चा भरने के बाद ये उम्मीदवार शहर की सरकार चलाने के लिए मतदाताओं से जनादेश मांग रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गौरीगंज में 2017 में मतदाताओं ने सपा की निरक्षर प्रत्याशी राजपति पर विश्वास जताते हुए शहर की सत्ता सौंप दी थी। इससे निरक्षर व प्राइमरी तक ही शिक्षा ग्रहण करने वाले लोगों में भी अध्यक्ष बनने की उम्मीद जाग गई। इस बार के निकाय चुनाव में गौरीगंज से कुल 13 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनावी महासमर में दावेदारी ठोंक रहे हैं। इन प्रत्याशियों में चार निरक्षर हैं तो महज एक साक्षर (हस्ताक्षर करने में सक्षम) है। दो उम्मीदवारों ने प्राथमिक तक की ही शिक्षा ग्रहण की है। एक जूनियर हाईस्कूल और पांच की शिक्षा स्नातक/परास्नातक है।
विज्ञापन

इसी प्रकार नगरपालिका जायस में केवल कांग्रेस प्रत्याशी ही परास्नातक हैं। तीन जूनियर हाईस्कूल पास हैं तो पांच निरक्षर हैं। नगर पंचायत अमेठी में तीन-तीन उम्मीदवारों ने जूनियर हाईस्कूल व उच्च शिक्षा प्राप्त की है। जबकि दो निरक्षर व एक की शैक्षिक योग्यता प्राथमिक तक है। अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशी वार्डों में पहुंचकर अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रिझा रहे हैं। मतदाताओं को शहर की सरकार व्यवस्थित तरीके से चलाने का आश्वासन दे रहे हैं। हालांकि मतदाताओं का रुझान किस तरफ होता है। यह 13 मई को मतगणना संपन्न होने के बाद ही पता चल सकेगा। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
प्रत्याशियों की शिक्षा व दल
नाम - दल - शिक्षा
रेशमी सिंह - भाजपा - स्नातक
अरुण कुमार - कांग्रेस - स्नातक
तारा - सपा - निरक्षर
रामा - बसपा - साक्षर
हरिश्चंद्र - आप - स्नातक
प्यारेलाल साहू - निर्दल - प्राथमिक
राम स्वरूप - निर्दल - निरक्षर
विनीता - निर्दल - परास्नातक
राकेश कुमार - निर्दल - जूनियर हाईस्कूल
मो. हनीफ - निर्दल - जूनियर हाईस्कूल
ज्योति - निर्दल - निरक्षर
राजू - निर्दल - प्राथमिक
अजयवीर - निर्दल - स्नातक


जायस में केवल कांग्रेस प्रत्याशी उच्च शिक्षित
नगरपालिका परिषद जायस में अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी चुनावी रण में है। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा की शिक्षा परास्नातक है। भाजपा प्रत्याशी बीना सोनकर, आम आदमी पार्टी से राजकुमारी, लालजी निर्मल व निर्दल प्रत्याशी नीलम की शिक्षा हाईस्कूल है। सपा से उमा देवी, बसपा से रेखा, निर्दल प्रत्याशी रोशनी, रंजना व विमला केवल हस्ताक्षर ही कर पाती हैं।



मुसाफिरखाना में सभी शिक्षित
नगर पंचायत मुसाफिरखाना जिले की एकमात्र ऐसी निकाय है जहां पर अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवार साक्षर हैं। यहां पर अध्यक्ष पद की दौड़ में हिस्सा ले रहे 11 प्रत्याशियों में न्यूनतम शिक्षा हाईस्कूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed