{"_id":"6ae8e16c3f4766030f0bee3d","slug":"20-additional-buses-will-run-during-the-festival-amethi-news-c-96-1-ame1012-179600-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: त्योहार पर चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: त्योहार पर चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें
Tue, 03 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
अमेठी बस स्टेशन पर खड़े बसें।
अमेठी। दीपावली पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अमेठी डिपो 20 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। ये बसें छह से 17 नवंबर तक चलाई जाएंगी। त्योहार पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अलग-अलग मार्गों पर बसें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही नियमित बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
त्योहार के दौरान लखनऊ रूट पर सबसे अधिक यात्रियों का दबाव रहने की संभावना है। इसे देखते हुए इस मार्ग पर 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। वहीं, प्रयागराज और कानपुर रूट पर दो-दो बसें लगाई जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली, आगरा, बरेली और वाराणसी के लिए एक-एक अतिरिक्त बस का संचालन किया जाएगा।
दीपावली पर बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं। ऐसे में बसों में भीड़ बढ़ने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसी को देखते हुए डिपो ने अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बनाई है। नियमित बसों के फेरे बढ़ाकर भी यात्रियों को राहत देने की तैयारी है। डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि छह से 17 नवंबर की अवधि में बसों का संचालन करने वाले चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। नियमित बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, जिससे त्योहार पर यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।