{"_id":"6ae9c15043392e92db0759f8","slug":"amethi-revenue-inspector-arrested-while-accepting-a-bribe-of-ten-thousand-rupees-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, मिठाई की दुकान पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, मिठाई की दुकान पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
Tue, 03 Nov 2026 04:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 03 Nov 2026 04:41 PM IST
सार
अमेठी में एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसने काम कराने के एवज में मिठाई की दुकान में पैसे देने के लिए युवक को बुलाया था।
विज्ञापन
रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ राजस्व निरीक्षक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी के बाजार शुकुल में तैनात राजस्व निरीक्षक संतराम को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने यह कार्रवाई कस्बे में सुंदर मिष्ठान भंडार के पास की। आरोपी करीब दो साल से बाजार शुकुल में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बूबूपुर निवासी अयोध्या यादव और एक दलित व्यक्ति के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में राजस्व निरीक्षक संतराम पर काम कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
अयोध्या यादव मंगलवार को कस्बे में स्थित सुंदर मिष्ठान भंडार होटल पर पहुंचा। यहां उसने जैसे ही राजस्व निरीक्षक को दस हजार रुपये दिए, पहले से निगरानी कर रही एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद टीम आरोपी राजस्व निरीक्षक को अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी के बाद राजस्व विभाग में खलबली मच गई। मामले में एंटी करप्शन टीम की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन