{"_id":"6446c50c812edcc50606564b","slug":"election-nagar-nikay-amethi-news-c-13-1-198707-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रत्याशियों की सूची सामने आते ही भाजपा में बगावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रत्याशियों की सूची सामने आते ही भाजपा में बगावत
Mon, 24 Apr 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही भाजपा में बगावत के सुर बुलंद हो गए हैं। रविवार शाम जारी सूची में नाम न होने से नाराज दो दावेदारों ने नगर पालिका गौरीगंज तो एक ने नगर पालिका अमेठी से नामांकन दाखिल कर पार्टी को खुली चुनौती दी है। तीनों दावेदारों ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें धोखा दिया गया।
नगर पालिका परिषद गौरीगंज से भाजपा का टिकट चाहने वालों की लाइन लंबी थी। यहां से पार्टी पदाधिकारी या उनके निकट संबंधियों को मिलाकर आठ लोग चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बाकायदा आवेदन किया था। कई दिन व कई स्तर पर हुए मैराथन चिंतन के बाद भाजपा ने रविवार देर शाम अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा की। भाजपा ने गौरीगंज नगर पालिका परिषद के पचेहरी वार्ड निवासी दीपक सिंह की पत्नी रश्मि व अमेठी नगर पंचायत में फूलचंद्र कसौधन की पत्नी अंजू कसौधन को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया था।
पार्टी की अधिकृत सूची घोषित होते ही अध्यक्ष पद का टिकट मांग रहे कई भाजपा नेता बगावत पर उतर आए हैं। जिला कार्यसमिति सदस्य एवं गौरीगंज के बरनाटीकर वार्ड निवासी अभिनय प्रताप सिंह टिकैत सोमवार को समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल कर दिया। टिकैत ने कहा कि कई पीढिय़ों से उनका परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है। वह स्वयं पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। अभिनय के पिता भारत सिंह मौजूदा समय नगर उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
भाजपा से ही अध्यक्ष पद का टिकट मांग रहीं चौक बाजार निवासी विनीता सोनार भी खुलकर बगावत पर आ गई हैं। विनीता भी सोमवार को लाव लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन दाखिल कर कहा कि पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है। अमेठी में टिकट मांग रहे भाजयुमो नेता महेश सोनी की पत्नी लक्ष्मी सोनी ने भी पार्टी से बगावत कर अमेठी तहसील में नामांकन किया। महेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें टिकट देगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। लड़ेंगे और जीतकर साबित करेंगे कि पार्टी ने गलत निर्णय लिया। भाजपा से बगावत करने वाले तीनों नेता निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस में भी एक बागी
नगर पालिका परिषद गौरीगंज में कई अन्य लोगों के साथ वार्ड 24 निवासी हरिश्चंद्र साहू भी कांग्रेस के टिकट पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाह रहे थे। पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद हरिश्चंद्र ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और आप के टिकट पर नामांकन दाखिल कर प्रचार में जुटे हैं।