फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Election enthusiasm increased after the release of reservation list

Amethi News: आरक्षण सूची जारी होने के बाद बढ़ी चुनावी सरगर्मी

Sat, 03 Dec 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Election enthusiasm increased after the release of reservation list
गौरीगंज : भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित चाय की दुकान पर चर्चा करते लोग। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद प्रत्याशियों के संशय पर विराम लग गया है। सभी प्रत्याशी खुले मन से प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। मतदाता चाय की दुकानों पर बैठ प्रत्याशियों की दमदारी व उनके गुणों पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने बृहस्पतिवार देर रात निकाय के वार्डों का आरक्षण जारी हुआ था। आरक्षण सूची जारी होने के बाद दबे मन से प्रचार-प्रसार कर रहे प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाने के लिए वार्ड में विकास कराने की बातें शुरू हो गई हैं। वहीं वार्र्डों के लोग भी प्रत्याशियों की दावेदारी को परखने में जुट गए हैं। शनिवार को नगर पालिका परिषद गौरीगंज के वार्ड संख्या 24 में भारतीय स्टेट बैंक के सामने स्थित चाय की दुकान पर कई लोग चुनावी चर्चा में मशगूल दिखे।
विज्ञापन

सहदेव मिश्र ने कहा कि उसी प्रत्याशी को चुना जायेगा जो व्यवहारिक व लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में सक्षम हो। इसके साथ ही वार्डों में सड़क, नाली के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति कराये। इसी बीच जिलायाल सरोज बोल पड़े। कहा, चुनाव के समय कई लोग दावेदारी करने लगते हैं। ऐसे में हम सभी को सोच समझकर प्रत्याशी का चयन करना होगा। जो व्यक्ति पहले से सबके सुख-दुख में शामिल हो रहा है। लोगों की बातों को सुनकर उसका समाधान कराने के लिए परेशान रहता हो। चाय पर चर्चा कर रहे अशोक सिंह, हीरालाल व दिनेश मिश्र ने कहा कि इस बार का मुकाबला रोचक होगा। अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण अधिसूचना सूची पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली एक भी शिकायत
वार्ड आरक्षण पर सात दिन में आपत्ति मांगी गई है। शनिवार को तीसरा दिन था। शनिवार तक कलेक्ट्रेट में एक भी व्यक्ति ने आरक्षण, आपत्ति व दावा दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed