फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elderly woman dies after being hit by an out-of-control car

Amethi News: बेकाबू कार की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Mon, 12 Jan 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 12 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by an out-of-control car
भेटुआ। अमेठी के सरयू शुकुल का पुरवा मजरे भेटुआ गांव निवासी देवमती (75) की रविवार को बेकाबू कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन



रामचंदर के मुताबिक उनकी मां देवमती रविवार को किसी काम से निकली थीं। वह अमेठी-सुलतानपुर मार्ग गांव के पास पैदल पार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार की चपेट में उनकी मां घायल हो गईं। घायल वृद्धा को सीएचसी नौगरिवा ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवमती की मौत के बाद बहू विद्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




नाती प्रवीण और नातिन प्रिया व कीर्ति दादी की मौत से बिलख रहे हैं। बच्चों को रोता देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बेटा रामचंदर गमगीन है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गौरीगंज श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि अस्पताल से मिली सूचना पर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर अमेठी रवि कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed