फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elderly woman beaten to death by bull

Amethi News: बुजुर्ग महिला को सांड़ ने पटक कर मार डाला

Fri, 17 May 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman beaten to death by bull
लक्खा देखी फाइल फोटो
जगदीशपुर (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में शौच गई एक बुजुर्ग महिला को गांव के बाहर एक सांड़ ने पटक कर मार डाला। महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसील प्रशासन को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के थौरी गांव निवासी लक्खा देवी (65) पत्नी स्व. सूरज लाल बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव के बाहर नरवा की ओर शौच करने गईं थीं। इसी बीच वहां सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब तक लोग बुजुर्ग को बचाने पहुंचे तब तक मवेशी ने उन्हें पटक कर मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों मौके पर पहुंच कर मवेशी को भगाया। जिसके बाद परिवार के लोग बुजुर्ग महिला को घर लाए। वहां से थौरी गांव स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया।
विज्ञापन

इलाज कराने के बाद महिला को परिवार के लोग घर ले गए। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा बोला, इस क्षेत्र में नहीं है गोशाला

घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सभी का रो कर बुरा हाल है। शव विच्छेदनगृह पर मौजूद दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उनके क्षेत्र में गो आश्रय स्थल नहीं है। जिससे बेसहारा पशु क्षेत्र में भ्रमण करते रहते हैं। मृतक के परिवार में बड़ा बेटा गंगा प्रसाद व छोटा बेटा दुर्गा प्रसाद, एक बेटी सावित्री है। सावित्री की शादी हो चुकी है। वह अपनी ससुराल में है। दुर्गा प्रसाद के मुताबिक, वह लोग भूमिहीन हैं। सब्जी का ठेला लगाकर परिवार की जीविका चलाते हैं। उसके बड़े भाई बड़ोदरा गुजरात में मजदूरी करते हैं।




ऐसे मिलती है आर्थिक मदद

ऐसी घटनाओं में दैवी आपदा मद से मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम चार लाख रुपये होती है। इसके लिए मृतक आश्रितों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचनामा रिपोर्ट व लेखपाल की रिपोर्ट लगवानी होती है। यह सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के आश्रित को सरकारी आर्थिक सहायता मिलती है। लक्खा देवी की मौत के बाद उनके आश्रितों ने भी आर्थिक सहायता की मांग की है।




2024 में यह तीसरी घटना
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में लक्खा देवी की बेसहारा पशु के हमले से मौत की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी जिले में कई लोगों की जान बेसहारा पशु के हमले से जा चुकी है। साल 2024 में मवेशी के हमले से यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व मार्च 24 में गौरीगंज के रामपाल व फूल कुमारी की भी बेसहारा पशु के हमले से मौत हुई थी। इसके अलावा साल 2023 में मुसाफिरखाना के जगजीवन, अमेठी की सुरेशा व भेटुआ की प्रेमा देवी की मौत भी इसी तरह हुई थी। इन लोगों को जिला प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed