फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elderly man gets hit by SUV, dies on the spot

Amethi News: एसयूवी की चपेट में आया बुजुर्ग, मौके पर मौत

Sat, 26 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Elderly man gets hit by SUV, dies on the spot
जगदीशपुर (अमेठी)। पूरे टिकैत बढ़ौली गांव निवासी श्रीराम मौर्य (58) की शुक्रवार सुबह चौधीपुर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से चक्की से गेहूं पिसवाकर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार एसयूवी से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन



हादसे के बाद वाहन सड़क से करीब 100 फीट दूर गड्ढे में जा गिरा। एयरबैग खुलने से कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन सभी लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। श्रीराम मौर्य रोज की तरह गांव की चक्की पर गेहूं रखकर बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन




जगदीशपुर-रायबरेली मार्ग पर चौधीपुर के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर वाहन चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed