{"_id":"666f4ae1174cfeb32d09b441","slug":"elderly-man-falls-ill-in-shramjeevi-express-dies-second-passenger-also-serious-amethi-news-c-96-1-ame1002-120551-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: श्रमजीवी एक्सप्रेस में बीमार हुए बुजुर्ग की मौत, दूसरा यात्री भी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: श्रमजीवी एक्सप्रेस में बीमार हुए बुजुर्ग की मौत, दूसरा यात्री भी गंभीर
Mon, 17 Jun 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार यात्री
जगदीशपुर (अमेठी)। बिहार के राजगीर स्टेशन से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में रविवार की देरशाम निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल की सूचना पर दो बीमार यात्रियों को उतरा गया।
आरपीएफ कर्मियों ने सीएचसी, जगदीशपुर पहुंचाया, जहां अस्पताल में एक की मौत हो गई, तो दूसरे की हालात नाजुक देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने यात्रियों की पहचान करने के बाद मामले सूचना परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने की कवायद शुरू कर दी है।
बिहार के शेखपुर जिले के गंगौर कोटवा निवासी सीताराम वर्मा (61) रविवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस के एस-4 में आरक्षित टिकट पर यात्रा कर रहे थे। इसी ट्रेन के जनरल कोच में प्लाट नंबर 231- 232, सेक्टर 58, फरीदाबाद, हरियाणा की एक कंपनी में कार्यरत अशोक कुमार भी यात्रा कर रहे थे। दोनों के ट्रेन के सुल्तानपुर स्टेशन से रवाना होने के बाद तबीयत खराब होने की सूचना सह यात्रियों ने कंट्रोल को दी।
विज्ञापन
कंट्रोल की सूचना के बाद शाम 07:54 बजे ट्रेन के निहालगढ़ पहुंचने के बाद आरपीएफ कर्मियों ने कोच से उतार कर दोनों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग सीताराम को मृत घोषित करते हुए अशोक कुमार की हालत नाजुक देखकर ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। आरपीएफ कर्मियों ने यात्रियों की पहचान होने के बाद सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
पुलिस कर्मियों ने सीताराम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने की कवायद शुरू कर दी है। आरपीएफ निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत कारण स्पष्ट होगा। जिसके बाद जीआरपी स्तर से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्लेटफार्म पर बेहोश हुआ यात्री, मौत
जगदीशपुर (अमेठी)। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार देरशाम वाराणसी के चौबेपुर निवासी राजेंद्र पटेल (58) रविवार को किसी ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था। देर शाम करीब सात अचानक बेहोश होकर बेंच पर गिर पड़ा। राजेंद्र को गिरा देखकर मौजूद यात्रियों ने मामले की सूचना आरपीएफ ने मौके पर पहुंचे राजेंद्र को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र की मौत के बाद आरपीएफ निरीक्षक ने मामले की सूचना परिजनों को देने के साथ पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने की कोशिश में जुटी है।