{"_id":"68fe6d1301a0c47d9b014bd4","slug":"elderly-man-electrocuted-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-151004-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: करंट की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: करंट की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत
Mon, 27 Oct 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। सांगीपुर कनू गांव में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग खुशियाल (70) की मौत हो गई। इसके बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शांति देवी ने बताया कि उनके पति खुशियाल रविवार तड़के करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने मकान के पास रास्ते को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग तार में करंट दौड़ा दिया था। अंधेरे में खुशियाल उस तार की चपेट में आ गए। उनकी चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बिजली आपूर्ति रुकवाकर उन्हें अलग किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। खुशियाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी अमृता और अंकिता पिता के शव से लिपटकर रोती रहीं। पत्नी शांति देवी बेसुध हो गईं। गांव के लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी और अंतिम संस्कार की तैयारी में सहयोग किया।
इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मृतक के दामाद की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कहा कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।