{"_id":"67269c052a500950a6087624","slug":"elderly-died-eight-injured-in-road-accidents-amethi-news-c-96-1-ame1002-128696-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत, आठ घायल
Sun, 03 Nov 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गुजरे 48 घंटे के भीतर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जामो थाना क्षेत्र के दला का पुरवा गांव निवासी रामशरण पांडेय (72) शुक्रवार को साइकिल से किसी काम से कस्बा जा रहे थे। रास्ते में ब्लॉक गेट के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
हादसे में घायल रामशरण को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रामशरण की मौत हो गई। गौरीगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। जामो एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
संग्रामपुर थाना क्षेत्र की ग्रामसभा करनाईपुर निवासी विजय तिवारी की बाइक शुक्रवार देर रात सड़क पर निराश्रित गोवंश से टकरा गई। हादसे में विजय घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने विजय को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बाइक अनियंत्रित होने से रानीपुर मजरे कनू गांव निवासी ललित कुमार भी गिरकर घायल हो गए। ललित का भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बृहस्पतिवार को जगदीशपुर-बाजारशुकुल रोड पर कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे स्वयंवर शुक्ल गांव के पास बाइक से गिरकर कमरौली थाना क्षेत्र के सैय्यद नगर बरसंडा निवासी रामराज, पत्नी कमला देवी और पुत्री निशा घायल हो गए।
बृहस्पतिवार रात ही जामो थाना क्षेत्र के पूरे गोपी तिवारी मजरे हर गांव निवासी कंसराज ई रिक्शा की टक्कर से घायल हो गए। इसके अतिरिक्त जामो थाना क्षेत्र के बहादुरगढ़ निवासी अभिषेक कुमार अपनी मां सुंदरा संग बाइक अनियंत्रित होेने से कोयलारा महोना मार्ग पर कमरौली थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास गिरकर घायल हो गए। सीएचसी में कंसराज की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।