फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eight industrial units worth Rs 410 crore will come on the ground tomorrow

Amethi News: कल धरातल पर उतरेंगी 410 करोड़ की आठ औद्योगिक इकाइयां

Wed, 23 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Eight industrial units worth Rs 410 crore will come on the ground tomorrow
जगदीशपुर (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बृहस्पतिवार को को दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। पहले दिन वह चौपाल सहित पार्टी नेताओं के घर पर पहुंचकर शोक संवेदना जाहिर करेंगी। शुक्रवार को वह आठ औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण करेंगी। जबकि, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी बृहस्पतिवार को त्रिसुंडी में लगी एक औद्योगिक इकाई का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर तैयारी की गई है।
विज्ञापन

निजी सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर पार्टी नेताओं के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। साथ ही दो स्थानों पर चौपाल कार्यक्रम है। यहां पर जनता से सीधा संवाद करेंगी। बाद में गौरीगंज में नगर में लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे का लोकार्पण करेंगी। शुक्रवार को औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 1980 में स्थापित स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर से उद्योगों की स्थापना से लोगों में रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है। आठ इकाइयों के उद्घाटन करने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिसमें 410 करोड़ 50 लाख के निवेश से 784 लोगों को परोक्ष और 1500 से अधिक लोगों के अपरोक्ष रूप से रोजगार करने के अवसर उपलब्ध होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन उद्योगों को धरातल पर उतारने की चल रही है तैयारी
तिलोई के चौबीसी में 160 करोड़ की लागत से छत्तीसगढ़ की मेसर्स एविस एक्सपोर्ट्स इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना हुई है। जिसमें 300 लोगों को रोजगार सृजन होगा।
सांघीपुर में 5 करोड़ की लागत से सत्यम डेयरी के नाम से डेयरी प्रोडक्ट्स में 20 लोगों को रोजगार सृजन, स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित 200 करोड रुपए की लागत से मेसर्स स्काईलार्क फिड्स प्राईवेट लिमिटेड पोल्ट्री फीड्स में 200 लोगों को रोजगार सृजन, 10 करोड की लागत से गीतांसी पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड टेबिल का निर्माण कर 150 करोड को रोजगार सृजन,

25 करोड की लागत से गोरखनाथ आर्गेनिकस फारमोल डिहाइल्ड्स नामक एक केमिकल का निर्माण करेंगे। जिसमें 50 लोगों का रोजगार सृजन होगा। 2 करोड़ की लागत से यासिका इंटरप्राइजेज में कूलर मोटर का निर्माण सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों को धरातल पर उतारने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed