फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Educational certificates of teachers will be checked again

दोबारा जांचे जाएंगे शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्र 17-07-07

Fri, 03 Jul 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Educational certificates of teachers will be checked again
अमेठी। जिले में संचालित 25 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का पुनर्सत्यापन होगा। शिक्षकों की नियुक्ति में लगातार मिल रही गड़बड़ी व इस संबंध में शासन का निर्देश मिलने के बाद डीआईओएस ने प्रबंधक/प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर सात दिन में स्व प्रमाणित प्रति के साथ निर्धारित प्रारूप पर सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के साथ प्रदेश के तमाम परिषदीय स्कूलों में फर्जी डिग्री पर शिक्षकों की तैनाती के मामले सामने आने के बाद शासन ने सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेजों के पुनर्सत्यापन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो इसके लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग ने डीआईओएस को पत्र जारी कर शिक्षकों के दस्तावेज का सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने जिले में संचालित 25 सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक/प्रधानाचार्य को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक व अन्य दस्तावेजों की शिक्षकों से स्व प्रमाणित प्रति लेकर प्रति हस्ताक्षरित कर सात दिन में निर्धारित प्रारूप पर सूचना कार्यालय में जमा करने को कहा है।

डीआईओएस ने बताया कि दस्तावेजों की प्रति मिलने के बाद उनका सत्यापन संबंधित बोर्ड से कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि डेडलाइन में दस्तावेजों की प्रति नहीं मिलने पर प्रबंधक/प्रधानाचार्य के खिलाफ तो जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed