फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Due to the indifference of monsoon, the fields cracked and paddy started turning yellow

Amethi News: मानसून की बेरुखी से खेतों में पड़ी दरार, पीला पड़ने लगा धान

Thu, 24 Jul 2025 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Due to the indifference of monsoon, the fields cracked and paddy started turning yellow
खेत में पानी की कमी से पड़ी दरार। - फोटो : खेत में पानी की कमी से पड़ी दरार।
अमेठी। मानसून की बेरुखी और नहर में पानी न आने से किसानों की धान की फसल पर संकट मंडराने लगा है। खेतों में दरारें पड़ गई हैं और पानी के अभाव में धान के पौधे पीले पड़ने लगे हैं। हथकिला सहित दर्जनों गांवों में सिंचाई के लिए बनी नहर में इस बार पानी नहीं आया। किसानों का कहना है कि पहले समय से पानी छोड़ दिया जाता था। इस बार न तो बारिश हुई, न नहर में पानी आया। इससे खेत सूख गए हैं और किसानों को मजबूरी में महंगा डीजल खरीदकर पंपिंग सेट से सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नहर में पानी आने से तिवारीपुर, हथकिला, मड़ौली, खौंसिख का पुरवा, मानिकापुर, भुलाई का पुरवा, करौंदी, मिश्रौली, तारापुर, खुशियाल तिवारी का पुरवा, सरैया सहित कई गांवों के किसानों को राहत मिलती थी। किसान आदित्य उपाध्याय ने कहा कि धान के खेत मे दरारें पड़ गई हैं। ऐसा ही रहा तो फसल सूख जाएगी। किसान अशोक यादव, त्रिवेणी प्रसाद तिवारी ने आदि ने नहर में पानी छोड़े जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed