फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Due to cutting of canal track, water entered the village, fields and barns were submerged.

Amethi News: नहर की पटरी कटने से गांव में घुसा पानी, खेत खलिहान डूबे

Mon, 22 Jul 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Jul 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Due to cutting of canal track, water entered the village, fields and barns were submerged.
तिलोई (अमेठी)। एक तरफ किसान जुलाई माह में धान की फसल की सिंचाई करने के लिए परेशान हैं, वहीं मोहनगंज के आशापुर रूरू के भेलाईकला-शाहमऊ अल्पिका की पटरी (छोटी नहर) कटने से किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। नहर का पानी गांव तक पहुंचने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


तिलोई क्षेत्र से निकलने वाली शारदा सहायक खंड 28 जौनपुर ब्रांच नहर की भेलाईकला-शाहमऊ अल्पिका पटरी मोहनगंज के आशापुर रूरू गांव में मस्जिद पास बृहस्पतिवार को कट गई थी। जलस्तर सामान्य होने पर खासा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन तीन दिन बाद पटरी सही नहीं करने से पानी धीरे-धीरे लोगों के खेतों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

रविवार रात अल्पिका में पानी का स्तर अचानक से बढ़ गया, और पानी गांव में बस्ती के बने घरों के सामने तक पहुंच गया। नहर पटरी कटने से गांव की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। रविवार की सुबह उठते ही लोगों ने चारों ओर पानी देखा तो चिंतित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों और गांव में पानी भरने से किसान रामदास, सिराज अहमद, सियाराम, आशाराम आदि ने बताया कि नहर कोठी कार्यालय पर सूचना देने के बाद कोई कर्मी मौके पर देखने तक नहीं आया। पानी का जलस्तर बढ़ते ही खेतों के बाद उनके घर में भी पहुंच गया है।एक बस्ती में रह रहे 50 परिवार के लोगों ने बताया कि चारों ओर पानी ही पानी होने से कठिनाई हो रही हैं।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. अशरफ ने मामले की शिकायत एसडीएम अमित सिंह व संबंधित विभाग के अफसरों से की है। तीन दिन पहले यदि विभाग चेत जाता तो लोगों का इतना नुकसान नहीं होता। उधर, अभी भी क्षेत्र में पानी के अभाव में सैकड़ों हेक्टेयर भूमि धान रोपाई के लिए खाली पड़े हैं। जेई प्रत्युष शुक्ला ने बताया कि पटरी सही कराने का कार्य किया जा रहा है।

पहले भी कट चुकी है नहर की पटरी
तिलोई। भेलाईकला-शाहमऊ अल्पिका 15 दिन पहले तक क्षेत्र के खनन माफिया के लिए कमाई का जरिया बना हुआ था। जब इस नहर से बालू निकासी करती जेसीबी का वीडियो वायरल हुआ तो खनन बंद हुआ था। तबतक अल्पिका से सैकड़ों ट्राॅली बालू निकाल कर बेची जा चुके थी। 4 जुलाई को नहर की पटरी कटने से धान की नर्सरी के साथ उड़द की फसल का नुकसान हुआ था।


सूचना के बाद चल रहा मरम्मत कार्य
सिंचाई विभाग के नोडल व खंड 41 के एक्सईएन मनीष रंजन ने बताया कि भेलाईकला-शाहमऊ अल्पिका पटरी हैदरगढ़ ब्रांच से संबंधित है। मामला संज्ञान में आने के बाद कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। पटरी मरम्मत का काम कर रहे हैं। शाम तक पटरी की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed