फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Drums played and flowers showered to welcome Rahul, Priyanka and Kishori.

Amethi News: राहुल, प्रियंका और किशोरी के स्वागत में बजे ढोल, बरसे फूल

Wed, 12 Jun 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Jun 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Drums played and flowers showered to welcome Rahul, Priyanka and Kishori.
राहुल का स्वागत करते किशोरी लाल
फुरसतगंज (अमेठी)। रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी व अमेठी से किशोरी लाल के भारी मतों से सांसद चुने जाने को लेकर गांधी परिवार ने दोनों जिलों की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करने का एलान किया था। इसी सिलसिले में मंगलवार की शाम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली जिले के भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए।
विज्ञापन


स्थानीय इंदिरा गांधी उड़ान एकेडमी के रनवे पर मंगलवार की शाम करीब पौने पांच बजे विशेष विमान से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पर कार्यक्रताओं ने ढोल नगाड़े और फूलों की बारिश कर शानदार स्वागत किया। दोनों नेता रायबरेली के भुएमऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शिकरत करने के लिए निकल गए। विमान से उतरने के बाद फुरसतगंज में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अमेठी सांसद किशोरी लाल, नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा मोना, संगठन प्रभारी केसी वेणु गोपाल, अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल आदि ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

यहां से कांग्रेस नेता गाड़ियों के काफिले के साथ रायबरेली के लिए रवाना हुए। इस बीच फुरसतगंज के नहर कोठी चौराहे पर नेताओं का काफिला कुछ देर ठहरा। यहां पर सैकड़ों की तादाद में मौजूद कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश व डोल-नगाड़ों की थाप के साथ भव्य स्वागत किया। यहां स्वागत करने वालों में पवन शुक्ला, राजू गूजर, समर यादव आदि शामिल थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। कई थानों की फोर्स फुरसतगंज में लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed