फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Drizzle brings relief from heat

Amethi News: बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत

Thu, 08 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Drizzle brings relief from heat
अमेठी सिटी। जिले में मौसम का मिजाज बुधवार भोर बदला तो हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम के बदले तेवर ने वैवाहिक व विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों की परेशानी बढ़ा दी। वहीं, किसानों की उड़द, मूंग, सब्जी आदि की फसलों को फायदा पहुंचा है, लेकिन खेतों में पड़ा किसानों का भूसा खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन



जिले में सुबह हुई बूंदाबांदी से लोगों को धूप की तपिश से भी काफी हद तक राहत मिली। दिनभर बादलों की लुकाछिपी रही। बूंदाबांदी शुरू होने के बाद बुधवार को आयोजित हो रहे कार्यक्रमों को लेकर आयोजक परेशान हो गए। हालांकि ज्यादा बारिश नहीं होने से राहत की सांसद ली, लेकिन बादल छाए रहने से परेशान दिखे। वहीं, बूंदाबांदी से उड़द, मूंग, मक्का, सब्जी आदि की फसलों को कुछ फायदा पहुंचा है। वहीं, अभी कुछ किसानों का भूसा खेतोें में पड़ा है। हवा चलने से दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन


उधर, जगदीशपुर में सुबह मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। बादल छाने पर गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। सुबह करीब सात बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई तो सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को छांव में रुकना पड़ा। करीब नौ बजे तक धूप खिल उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed