फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Driving licenses suspended

Amethi News: 230 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

Tue, 19 Dec 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 19 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Driving licenses suspended
अब तक 31663 वाहनों का चालान, तेज होगा अभियानसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमेठी सिटी। यातायात नियम तोड़ने के मामले में तीन साल में 230 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इस साल अब तक जिले में 31663 वाहनों का चालान करते हुए जुर्माना वसूला गया लेकिन, वाहन चालकों में सुधार नजर नहीं आ रहा है।
सड़क पर वाहन चलाने के नियम हैं। पालन करने की शर्त पर ही परिवहन विभाग लाइसेंस जारी करता है। लेकिन लाइसेंस लेने के बाद नियमों का पालन करना भूल जाते हैं। परिवहन विभाग यातायात नियमों के उल्लंघन में की गई कार्रवाई के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता निर्धारित करता है।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्ष में नियम तोड़ने वाले 230 वाहन चालकों का डीएल तीन माह के लिए निलंबित भी किया गया। इसमें ओवरलोडिंग के मामले सबसे अधिक हैं। जबकि तेज गति व शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने और व्यवसायिक वाहनों में यात्रियों को ले जाने पर भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात विभाग के आंकड़े बताते हैं कि जनवरी में 3588, फरवरी में 3140, मार्च में 4222, अप्रैल में 3110, मई में 3415, जून में 2655, जुलाई में 2319, अगस्त में 1462, सितंबर में 1458, अक्तूबर में 1458 व नवंबर में 5520 वाहनों का ई-चालान हुआ है। इनमें ऐसे कई वाहन स्वामी है, जिनका एक से अधिक बार चालान हुआ है।


नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
एआरटीओ सर्वेश सिंह का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए विभाग द्वारा चालकों को जागरूक किया जाता है। अभियान चलाकर नियमों के उल्लंघन में चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है, जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed