फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   drinking water facility will be improved in 240 villages

पेयजल सुविधा से आच्छादित होंगे 240 राजस्व गांव

Fri, 04 Jun 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
drinking water facility will be improved in 240 villages
गौरीगंज (अमेठी)। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल व जल संरक्षण की व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल व स्वच्छता समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की। योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने ग्राम पंचायतों में भूमि चयन व अन्य कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति को समुचित मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण पेयजल योजना संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

योजना के तहत पहले चरण में जिले के 240 राजस्व ग्रामों में ग्रामीण पेयजल योजना के तहत नलकूप, उच्च जलाशय, स्टाफ क्वार्टर, पंप हाउस, बाउंड्री वॉल एवं अन्य निर्माण कार्य किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना सफल हो सके इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर योजना की समीक्षा करते हुए रूपरेखा तैयार की।
समीक्षा के दौरान अब तक 180 ग्रामों में भूमि चिह्नित होने तथा नामित कार्यदायी संस्था मेसर्स वेलस्पन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई 131 ग्रामों में फर्म द्वारा सर्वे का कार्य पूरा करने मामला प्रकाश में आया।
डीएम ने अवशेष ग्रामों में जल्द ही भूमि चिह्नित करते हुए कार्य पूरा कराने को कहा। डीएम ने बताया कि शुद्ध पेयजल लोगों को मुहैया कराने को शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की श्रेणी में शामिल किया गया है।
इसलिए इसमें लापरवाही न करें। डीएम मनरेगा योजना से तालाबों की खोदाई व साैंदर्यीकरण करने का निर्देश देते हुए जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर जल संरक्षण में सहयोग करने को कहा।

डीएम ने पेयजल परियोजना के कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, डीडीओ प्रदीप कुमार पांडे, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, बीएससी विनोद कुमार मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, एक्सईएन जलनिगम व एक्सईएन लघु सिंचाई समेत सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed