{"_id":"6202ab7322d99457cc23df87","slug":"dr-sanjay-singh-is-the-owner-of-property-worth-28-31-crores-amethi-news-lko6169761190","type":"story","status":"publish","title_hn":"28.31 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं डॉ. संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28.31 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं डॉ. संजय सिंह
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह के पास 28.31 करोड़ तो उनकी पत्नी अमीता सिंह के पास 16.62 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पति-पत्नी लग्जरी वाहनों के अलावा आभूषण व असलहों के भी शौकीन हैं।
अमेठी के भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह अमेठी रियासत से हैं। मंगलवार को पर्चा दाखिल करने पहुंचे डॉ. सिंह की ओर से दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास कुल 12 करोड़ 80 लाख 74 हजार 818 रुपये की चल व 15 करोड़ 50 लाख 50 हजार (28 करोड़ 31 लाख 24 हजार 818) रुपये की अचल संपत्ति है। दो बार विधानसभा, दो बार लोकसभा व दो बार राज्यसभा के अलावा प्रदेश व केंद्र सरकार में मंत्री रहे डॉ. संजय सिंह की पत्नी पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह के पास तीन करोड़ 96 लाख 53 हजार 423 रुपये की चल व 12.66 करोड़ (16 करोड़ 62 लाख 53 हजार 423) रुपये की अचल संपत्ति है।
डॉ. संजय सिंह व उनकी पत्नी डॉ. अमीता सिंह लग्जरी वाहन, आभूषण व असलहों के भी शौकीन हैं। डॉ. सिंह के पास दो क्वालिस, एक फॉर्च्यूनर व एक बीएमडब्ल्यू तो अमीता के पास दो स्कॉर्पियो और एक एसयूवी वाहन हैं। हालांकि अमेठी रियासत से जुड़े डॉ. सिंह के पास महज 850 ग्राम तो उनकी पत्नी अमीता के पास 258 ग्राम के स्वर्ण आभूषण ही हैं। भाजपा प्रत्याशी व उनकी पत्नी असलहों का भी शौक रखते हैं। डॉ. संजय सिंह के पास एक पिस्टल व एक कार्बाइन है तो उनकी पत्नी अमीता के पास एक पिस्टल व एक डबल बैरल बंदूक है। संजय सिंह के पास 87.337 एकड़ तो अमीता के पास 9.435 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। इसके अलावा दोनों लोगों के पास अमेठी व लखनऊ में कई प्लॉट हैं। पति-पत्नी दोनों पीएचडी धारक हैं।
विज्ञापन
आशीष शुक्ल के पास 3.46 करोड़ की संपत्ति
गौरीगंज (अमेठी)। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अमेठी विधानसभा से नामांकन करने वाले आशीष शुक्ल के पास 3.46 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। आशीष पर 1.50 करोड़ रुपये का बैंक कर्ज भी है। कांग्रेस प्रत्याशी पर एक आपराधिक केस है जो मौजूदा समय न्यायालय में विचाराधीन है। आशीष की पत्नी 61.45 लाख रुपये की मालकिन हैं। इनके ऊपर भी 36 लाख रुपये का कर्ज है।
विधानसभा निर्वाचन में अमेठी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार के आशीष शुक्ल ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में आशीष शुक्ल ने स्वयं के पास 50 हजार रुपये नगद होने के साथ 200 ग्राम सोना व एक पिस्टल तथा विभिन्न बैंकों में जमा राशि मिलकर एक करोड़ 36 लाख 44 हजार 923 रुपये की चल व 2.10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी है।
आशीष की पत्नी के पास एक लाख रुपये नकद होने के साथ 400 ग्राम सोना व 15 किलोग्राम चांदी तथा एक रिवॉल्वर व पजेरो वाहन समेत कुल 32 लाख पांच हजार 98 रुपये की चल तो 29 लाख 40 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। आशीष पर एक करोड़ 50 लाख 91 हजार 518 तो पत्नी पर 36 लाख छह हजार 115 रुपये का बैंक कर्ज भी है। परास्नातक तक शिक्षित आशीष के नाम एक भी वाहन पंजीकृत नहीं है।
21.56 लाख की मालकिन हैं सपा प्रत्याशी
जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से घोषित सपा प्रत्याशी विमलेश सरोज ने मंगलवार को दाखिल नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र में स्वयं को परास्नातक तक शिक्षित बताया है। शपथ पत्र के अनुसार विमलेश सरोज के पास छह लाख 56 हजार 300 रुपये की चल तो 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। विमलेश के पति राममूर्ति के पास 16 लाख 34 हजार 870 रुपये की चल तो 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। विमलेश के ऊपर कोई भी केस दर्ज नहीं है।