फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DPRO and project director got clean chit in investigation

Amethi News: जांच में डीपीआरओ व परियोजना निदेशक को मिली क्लीनचिट

Tue, 02 May 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
DPRO and project director got clean chit in investigation
गौरीगंज (अमेठी)। डीपीआरओ और परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप जांच में तथ्यहीन पाए गए हैं। एएसपी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने डीएम को भेज दी है। बता दें कि सांसद स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में 11 मार्च को कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक में एमएलसी शैलेंद्र सिंह ने डीपीआरओ श्रीकांत यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


एमएलसी ने कहा कि डीपीआरओ ने अंत्येष्टि स्थल देने के नाम पर जामो ब्लॉक के गांव अचलपुर के ग्राम प्रधान से 1.70 लाख रुपये की धन उगाही की। बैठक में मौजूद गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भी पीडी डीआरडीए पर बाजार शुकुल के माझगांव में गैर जनपद के लोगों को आवास देने का आरोप लगाया था। इन गंभीर आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने डीपीआरओ को बैठक से बाहर निकालते हुए दोनों अधिकारियों की गहन जांच व कड़ी कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन


इधर, एसपी ने मामले की जांच एएसपी हरेंद्र कुमार को सौंपी थी। एएसपी ने दो दिन तक माझगांव जाकर न सिर्फ आवास देखे बल्कि आवास लाभार्थियों से बात भी की। डीपीआरओ और पीडी डीआरडीए के भी बयान दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार डीपीआरओ पर कमीशनखोरी का आरोप लगाने वाले अचलपुर के प्रधान एएसपी की ओर से कई बार बुलाए जाने के बावजूद बयान दर्ज कराने ही नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

माझगांव में भी गैर जनपद के लोगों को आवास देने का मामला नहीं पाया गया। जांच पूरी करने के बाद गत दिनों एएसपी ने अपनी रिपोर्ट एसपी डॉ. इलामारन जी. को सौंप दी थी। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई हैै। आगामी बैठक में इसे समिति के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed