फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Doubling track trial by special train

स्पेशल ट्रेन से हुआ दोहरीकरण ट्रैक का ट्रायल

Tue, 13 Oct 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Doubling track trial by special train
अमेठी। गौरीगंज-जायस रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकृत रेल ट्रैक का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण व सत्यापन किया। सत्यापन के बाद आयुक्त ने देर शाम स्पेशल ट्रेन से ट्रैक पर स्पीड का ट्रायल किया।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त शैलेष कुमार पाठक ने मंगलवार को रेलवे के अन्य अफसरों के साथ गौरीगंज-जायस रेलवे स्टेशन के बीच हुए ट्रैक दोहरीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान संरक्षा आयुक्त ने जिम्मेदारों से सिग्नल व प्वॉइंट फेल होने की दशा में क्रेंक हैंडिल, ट्रेन डिस्पैच के साथ अचानक आग लगने की दशा में निपटने की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदाई संस्था को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। रेल संरक्षा आयुक्त ने ट्रॉली से गौरीगंज-जायस रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक का निरीक्षण कर कार्य का सत्यापन किया। रेल संरक्षा आयुक्त ने देर शाम स्पेशल ट्रेन से ट्रैक पर स्पीड ट्रायल किया गया। संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण व ट्रायल के दौरान कार्यदायी संस्था के साथ रेल विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में देर शाम दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेन की स्पीड का ट्रायल किया गया। रेल संरक्षा आयुक्त की ओर से ट्रैक पर संचालन का अनुमोदन मिलते ही दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed