फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Doctors made symbolic protest

Amethi News: डॉक्टरों ने किया सांकेतिक विरोध

Fri, 23 Aug 2024 04:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Doctors made symbolic protest
अमेठी सिटी। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर एसोसिएशन के आह्वान व प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ व डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले कोलकाता महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले का चल रहा विरोध समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

हालांकि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल, 200 शैया रेफरल अस्पताल सहित 13 सीएचसी व 30 पीएचसी पर सिर्फ एक दिन विरोध हुआ था। डॉक्टर व फार्मासिस्टों ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर घटना को लेकर विरोध जताया था। साथ ही मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में भी महज 24 घंटे ओपीडी सेवा बंद रही थी।
विज्ञापन

इस विरोध के बाद भी जिले में डाॅक्टर मरीजों का उपचार करते रहे थे। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि संगठन ने सिर्फ काली पट्टी बांध कर विरोध किया था। मरीजों का उपचार किया जा रहा था। कहा कि जिले में कोई हड़ताल नहीं थी, जो समाप्त होती। सिर्फ सांकेतिक विरोध किया गया था। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर एसोसिएशन का कोई पदाधिकारी जिले में नहीं होने से कोई भी निजी डॉक्टर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed