{"_id":"65e769cb36e239a5db07f734","slug":"do-not-be-negligent-in-disposal-of-complaints-received-in-daily-public-hearing-amethi-news-c-96-1-ame1002-114748-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दैनिक जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में न बरते लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दैनिक जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में न बरते लापरवाही
Wed, 06 Mar 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पुलिस महानिरीक्षक ने मंगलवार को मुंशीगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण कर शिकायत व दर्ज केस की विवेचनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि एक्टिव अपराधियों की हर गतिविधि की निगरानी करने को कहा।
थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि की हकीकत देखी व रख-रखाव करने के निर्देश दिए। दैनिक जनसुनवाई से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा करने के बाद महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने के दिशा-निर्देश दिए।
अपराधियों पर सतत निगरानी हेतु पुलिस कर्मियों का बीट बुक का अवलोकन कर एचएस, टाॅप-10, एक्टिव लिस्ट व विगत 03 वर्षों में जेल से छूटे अपराधियों आदि का चौकी/हल्कावार लिस्ट बनाकर निगरानी करने को कहा। शस्त्रों के नियमित रूप से साफ-सफाई करने के साथ ही शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों को सजग रहकर क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने तथा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर निष्पक्ष रूप से विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही। इस मौके पर कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप सिंह, सीडीओ सूरज पटेल आदि मौजूद रहे।