फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   dm teach in school

शिक्षक बने डीएम, सवालों से परखी शैक्षिक गुणवत्ता

Thu, 20 Feb 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
dm teach in school
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने की कोशिश में जुटे डीएम ने बुधवार को असैदापुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक बने डीएम ने सवालों के जरिए बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का परीक्षण करने के अलावा स्कूल में बन रहे भोजन व भवन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की जांच करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए जांच के बाद भोजन में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता खराब मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के साथ आवासीय स्कूलों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने की कोशिश में जुटे डीएम अरुण कुमार का औचक निरीक्षण अभियान बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को डीएम अचानक असैदापुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षक की भूमिका में आए डीएम ने क्लास रूम में हिंदी, गणित व अंग्रेजी सहित अन्य विषयों में बच्चों से सवाल-जवाब करते हुए उनके शैक्षिक स्तर का आकलन किया। स्कूल में शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने शिक्षक स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। क्लास रूम से निकले डीएम रसोईघर पहुंच गए।
इस दौरान भोजन निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता बेहतर नहीं देख खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर जांच कराने तथा नमूना फेल होने पर आपूर्ति कर्ता फर्म के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने स्कूल में चल रहे प्रधानाचार्य आवास व ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण की हकीकत भी परखी।

निर्माण कार्य की गति धीमी देख भड़के डीएम ने एक्सईएन लोक निर्माण विभाग को प्रयुक्त सामग्री की जांच करने तथा कार्यदायी को समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिये। डीएम ने स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार नहीं होने तथा भोजन व आवास निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता खराब होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed