फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   dm meeting

विकास कार्यों में लापरवाही पर निलंबित होंगे जिम्मेदार

Thu, 10 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
dm meeting
गौरीगंज (अमेठी)। विकास कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जांचने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने विभागवार समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में विकास कार्यों को पूरा करने के साथ ही पात्रों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाही या गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना, मनेरगा, पेयजल कार्यक्रम, पेंशन योजना समेत सभी की समीक्षा करते हुए कमी मिलने पर जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को नई व पुरानी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने में मानकों का पालन करने, पावर कार्पोरेशन को रोस्टर के अनुसार आपूर्ति करने, कृषि विभाग को फसल ऋण मोचन कार्यक्रम में किसानों को लाभान्वित करने के साथ गुणवत्ता परक बीज व खाद मुहैया कराने के साथ सभी विभागों को अलग-अलग दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी को अपने-अपने विभाग की ओर से संचालित विकास कार्यों के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से समय सीमा में पूरा कराते हुए पात्रों को योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया। विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित होने व योजना में अपात्रों को लाभान्वित करने की दशा मेें विभागीय कार्रवाई के साथ ही रिकवरी की चेतावनी दी है।

इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकर लॉठर, प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे, डीआईओएस जयकरनलाल वर्मा, बीएसए विनोद कुमार मिश्र व समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा समेत सभी कार्यदायी संस्थाओं के जिम्मेदार व अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed