{"_id":"5f492abd8ebc3e3cdd24ddba","slug":"dm-inspection-amethi-news-lko5373202123","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया कोविड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया कोविड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन इन दिनों खासा सतर्क है। बृहस्पतिवार देर रात डीएम अफसरों के साथ सीएमओ कार्यालय में संचालित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंच गए। यहां अफसरों के साथ बैठक कर उन्होंने बिंदुवार समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिले में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए डीएम अरुण कुमार खासे सतर्क हैं। संक्रमण को आमजनों में फैलने से रोकने के लिए डीएम शासन से जारी एडवाइजरी का जिले में पूरी तरह से पालन कराने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे डीएम सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर के साथ अचानक सीएमओ कार्यालय में संचालित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंच गए। हालांकि इस दौरान ड्यूटी पर नामित सभी अफसर व कर्मी मौजूद मिले।
डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने तथा संक्रमितों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की। डीएम ने आमजनों के बीच चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने पॉजिटिव मिले कई संक्रमितों से फोन पर बात कर उनसे मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत परखी।
विज्ञापन
डीएम ने अफसरों को पूर्व से गठित 593 सर्विलांस टीमों को सक्रिय रखते हुए प्रतिदिन घर-घर जाकर सर्वे कराते हुए ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों की सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि संक्रमित मिलने वालों में 60 वर्ष आयु से ऊपर वाले व्यक्तियों को होम आइसोलेट होने की अनुमति न दी जाए। इस दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव, कोरोना के नोडल अफसर/एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा के अलावा संबंधित अफसर मौजूद रहे।