फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Digital X-ray machines will be installed in five CHCs

Amethi News: पांच सीएचसी में लगेंगी डिजिटल एक्सरे मशीनें

Thu, 01 Jan 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machines will be installed in five CHCs
अमेठी सिटी। जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही आधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीनें स्थापित होंगी। इससे मरीजों को नजदीकी केंद्रों पर एक्सरे की सुविधा मिलने लगेगी। उनका समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही जिला अस्पताल में भी भीड़ कम होगी।
विज्ञापन



जिले में 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। इन केंद्रों पर पहले मैनुअल एक्सरे मशीनें लगी थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिंहपुर, संग्रामपुर, फुरसतगंज, शाहगढ़, गौरीगंज और बाजारशुकुल सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन की स्थापना कराई जा चुकी है। वहीं जिले के सात सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीन नहीं होने मरीजों को जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज व अन्य सीएचसी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीआरएस फंड से पांच सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। नए साल के पहले माह में उम्मीद है कि इन अस्पतालों में मरीजों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि भादर, जामों, अमेठी, मुसाफिरखाना और जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिजिटल एक्सरे मशीनें लगाई जा रही हैं। बताया कि इसके बाद दो अन्य केंद्रों पर भी डिजिटल एक्सरे मशीनों की स्थापना करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed