फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Digital X-ray machine will be installed in six community health centers

Amethi News: छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगी डिजिटल एक्सरे मशीन

Sun, 30 Jul 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine will be installed in six community health centers
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे जांच के लिए मरीजों को भागदौड़ से निजात मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापना की अनुमति मांगी है। शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद मशीन लगाने की कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी। मरीजों को उपचार की समुचित सुविधा देने के लिए जिले में 13 सामुदायिक व 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होते हैं। अस्पताल में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। एक्सरे जांच की सुविधा नहीं होने से सीएचसी आए मरीजों व डॉक्टरी परीक्षण व जांच कराने के लिए रेफर करना पड़ रहा है। ऐसे में जहां मरीजों को परेशानी हो रही है वहीं समय से उन्हें उपचार नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को निजी केंद्रों पर जांच कराने को मजबूर होना पड़ता है। मरीजों की इस समस्या को देखते हुए शासन ने जिले के स्वास्थ्य महकमे से एक्सरे मशीन लगाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। मरीजों को नजदीकी अस्पताल में जांच की सुविधा मुहैया हो सके। शासन की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने छह सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापना का प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि जल्द प्रस्ताव मंजूरी होने के साथ ही अस्पताल में एक्सरे जांच मशीन की स्थापना होगी।
विज्ञापन

इनसेट
इन अस्पतालों में स्थापित होगी मशीन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ, संग्रामपुर, शाहगढ़, बाजारशुकुल, फुरसतगंज व सिंहपुर अहोरवा भवानी शामिल हैं।


अभी इन अस्पतालों में हो रही जांच
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीगंज, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर व अमेठी में एक्सरे मशीन लगी होने से मरीजों को जांच की सुविधा मिल रही है। अन्य अस्पतालों में जांच के लिए आने वाले मरीजों को इन्हीं अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट

हर दिन जांच कराने आ रहे दस से अधिक मरीज

शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. शंकर दयाल दुबे ने बताया कि एक्सरे जांच के लिए लगभग दस से अधिक मरीज प्रतिदिन अस्पताल आते हैं। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। यही हाल अन्य एक्सरे विहीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेजा गया प्रस्ताव
शासन द्वारा चयनित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। सभी के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है।
डॉ. अंशुमान सिंह, सीएमओ अमेठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed