{"_id":"699602ae45797f155c074beb","slug":"difficult-to-go-to-vaishno-devi-not-getting-confirmed-tickets-amethi-news-c-96-1-ame1002-159150-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वैष्णो देवी जाना मुश्किल, नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वैष्णो देवी जाना मुश्किल, नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आक्षित टिकट बुक करवाते यात्री।
- फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आक्षित टिकट बुक करवाते यात्री।
अमेठी सिटी। होली के साथ चार दिन के अवकाश को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन की तैयारी में हैं, लेकिन कन्फर्म टिकट न मिलने से उनकी योजना प्रभावित हो रही है। अमेठी रेलवे स्टेशन से जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में 15 मार्च तक आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं। बुधवार को आरक्षण काउंटर पर सुबह से देर रात तक भीड़ बनी रही, फिर भी कई यात्रियों को तत्काल श्रेणी में पक्का टिकट नहीं मिल सका।
एक से चार मार्च तक अवकाश रहने से परिवारों ने यात्रा का कार्यक्रम बनाया है। मौसम अनुकूल होने से अधिकांश लोग परिवार संग जम्मू स्थित वैष्णो देवी धाम जाने का मन बना रहे हैं। इसी कारण जम्मू मार्ग की ट्रेनों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। स्लीपर और एसी कोच पहले ही भर चुके हैं। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन अमेठी से होकर गुजरती है।
इस ट्रेन के स्लीपर कोच में वेटिंग 85 से ऊपर पहुंच चुकी है। एसी कोच में भी प्रतीक्षा सूची लंबी है। अतिरिक्त ट्रेन की घोषणा न होने से श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ रही है। गौरीगंज स्टेशन पर मिले राहुल गुप्ता और कल्पनाथ ने बताया कि अर्चना एक्सप्रेस में टिकट बुक कराने की कोशिश की, मगर तत्काल में भी वेटिंग मिली। रामकृपाल ने कहा कि कन्फर्म सीट न मिलने पर सामान्य श्रेणी में यात्रा करेंगे। गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि नियमित बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। तत्काल कोटे में सीमित सीटें उपलब्ध होती हैं। स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर श्रद्धालुओं को राहत मिल सकेगी।