फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees will go comfortably for Mahakumbh

Amethi News: महाकुंभ के लिए आराम से जाएंगे श्रद्धालु

Mon, 23 Dec 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Devotees will go comfortably for Mahakumbh
अमेठी। प्रयागराज में महाकुंभ से पहले अमेठी डिपो के बेड़े में तीसरी बस रविवार को शामिल हो गई। शासन से डिपो को इस माह तीन बसें मिल गई हैं। इसी माह और भी बसें आने वाली हैं। नई बसों को महाकुंभ में बड़े रूटों से संचालित कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी। नई बसों से दिल्ली और कानपुर की यात्रा भी आसान होगी।
विज्ञापन




अमेठी डिपो में निगम और अनुबंधित मिलाकर कुल 43 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा था। महाकुंभ में जाने के लिए सभी पुरानी बसों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं कई नई बसों की मांग की गई थी। इसी माह दो बसें नीलाम होने से वर्तमान में 41 बसों का संचालन किया जा रहा था। 13 दिसंबर को डिपो को दो नई बसें मिल जाने से कुल बसों की संख्या 43 हो गई है।
विज्ञापन



रविवार को एक बस डिपो को और मिल गई, जिससे अब डिपो में कुल 44 बसें हो गई हैं। कुंभ के दौरान इन बसों को प्रयागराज तक चलाया जाएगा। वर्तमान में प्रयागराज के लिए महज दो रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। डिपो के अधिकारियों के मुताबिक अगले माह से कुंभ के लिए जिले के विभिन्न स्थानों से बसें चलाई जाएंगी, जिसकी सूची तैयार की जा रही है। दो मिली नई बसें अमेठी-सुल्तानपुर-प्रयागराज व अमेठी-प्रतापगढ़-प्रयागराज के रास्ते कुंभ मेले तक चलाई जाएंगी। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि डिपो को इस माह तीन नई बसें मिली हैं। कुंभ के दौरान इन बसों का प्रयागराज तक संचालन किया जाएगा। उसके बाद नई बसों को लंबी दूरी पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएस-4 बसों को भी संवारने का काम शुरू
एआरएम ने बताया कि महाकुंभ से पहले डिपो से संचालित होने वाली सभी बीएस-4 सहित अन्य पुरानी बसों को संवारा जा रहा है। बसों में मिलने वाली छोटी सी खामियों को भी दूर कराया जा रहा है। बसों की रंगाई का काम भी चल रहा है। सीटों को और बेहतर किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न हो सके। बीएस-6 की 12 बसें नई हैं। अन्य महाकुंभ जाने वाली बसों को दुरुस्त किया जा रहा है। बताया कि डिपो को छह और नई बसें मिलनी हैं। ये बसें भी दिसंबर के आखिरी तक मिलने वाली हैं।




अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलाई गईं बसें
अमेठी। रविवार को पीसीएस परीक्षा को देखते हुए परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तैयारियां पहले से की थीं। अमेठी तहसील क्षेत्र में सात सेंटर बनाए गए थे, जिसमें दो सेंटर शहर में थे। टीकरमाफी व संग्रामपुर में केंद्र दूर होने के चलते दो-दो बसें अभ्यर्थी को लेकर भेजी गई थीं। एआरएम ने बताया कि परीक्षा को लेकर पहले से तैयारी की गई थी। सुल्तानपुर से सुबह ही तीन बसें अभ्यर्थियों को लेकर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed